सामान्य प्रश्न

लोग हमसे अक्सर ये सवाल पूछते हैं

रामदूत रिस्टोर्स भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए समर्पित है। हम उन प्राचीन हिंदू मंदिरों का पुनर्निर्माण करते हैं जो क्षतिग्रस्त हो गए हैं या उपेक्षित पड़े हैं। हमारा मिशन भारत भर में 108 मंदिरों का जीर्णोद्धार करना है, ताकि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बने रहें। यह काम इन पावन स्थलों में नई जान डालता है, साथ ही समुदाय में गर्व जगाता है, रोज़गार पैदा करता है और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देता है।

हम अनुभवी इतिहासकारों, वास्तुकारों और पारंपरिक कारीगरों के साथ काम करते हैं, ताकि ऐतिहासिक और स्थापत्य मौलिकता बनी रहे। सामग्री और तकनीकें सोच-समझकर चुनी जाती हैं, ताकि मंदिर का स्वरूप जितना हो सके मूल डिज़ाइन जैसा रहे।

हर दान का हिसाब रखा जाता है, और हमारे सोशल मीडिया पर दानदाताओं को चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों की तस्वीरों और रिपोर्ट के साथ पूरी जानकारी मिलती रहती है

हम मंदिरों को उनके ऐतिहासिक महत्व, उनकी मौजूदा जर्जर हालत, समुदाय की ज़रूरत और जीर्णोद्धार से होने वाले संभावित सांस्कृतिक असर के आधार पर चुनते हैं।

हाँ। मासिक दान पेजपर, मासिक बॉक्स के ठीक नीचे “सिर्फ़ एक बार” बॉक्स है, जहाँ आप अपनी इच्छा से कोई भी राशि दे सकते हैं।

आप इसे खुद उसी ऐप से बंद कर सकते हैं जिससे आपने ऑटोपे शुरू किया था (आपका UPI या बैंक ऐप), उसके AutoPay या मैंडेट वाले सेक्शन में। किसी भी मदद के लिए हमें यहाँ लिखें: [email protected].

हाँ। हर दान के बाद आपको [email protected] से एक पुष्टि ईमेल मिलेगा, जिसमें आपकी दान रसीद PDF के रूप में जुड़ी होगी। अगर यह न मिले, तो अपना स्पैम फ़ोल्डर देखें या हमें लिखें।

अपने शहर के नाम के साथ संपर्क पेज से हमें संदेश भेजें। आपके शहर के पास कोई अभियान होने पर हम आपको बता देंगे।

हर दान मंदिरों में फिर से प्राण भरता है